Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh PGT Recruitment 2023: चंडीगढ़ पीजीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

Chandigarh Lecturer Recruitment 2023 शिक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों के अंतर्गत लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इन निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 17 Oct 2023 05:25 PM (IST)
Hero Image
Chandigarh PGT Recruitment 2023 के लिए 25 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। Chandigarh PGT Recruitment 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एजुकेशन डिपार्टमेंट चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से लेक्चरर (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी भर्ती की घोषणा की गयी है। विभाग की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी। योग्य एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 16 नवंबर 2023 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी तय की गयी पात्रता की जांच अवश्य कर लें उसके बाद ही ऑनलाइन फॉर्म भरें।

Chandigarh PGT Recruitment 2023: क्या है योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 45 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) किया हो। या एमए इन फिजिकल एजुकेशन के साथ बीएड किया हो। अथवा उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमपीएड 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।

Chandigarh Lecturer Recruitment 2023 Notification  

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

Chandigarh PGT Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में ग्रुप A, B व C के पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू