Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CISF Head Constable Bharti: आज है सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल जीडी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द कर लें अप्लाई

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हेड कांस्टेबल (GD) के पदों पर भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर तय की गयी है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन से पहले योग्यता अवश्य चेक करें।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 28 Nov 2023 12:01 PM (IST)
Hero Image
CISF Head Constable Bharti 2023 के लिए यहां से करें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से हेड कांस्टेबल (GD) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता रखते हैं उनके लिए आवेदन का अंतिम मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम 28 नवंबर 2023 निर्धारित है।

इसलिए इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

CISF Head Constable Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही खेल और एथलेटिक्स में राज्य/ राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

CISF Head Constable Recruitment 2023 Online Form Direct Link

CISF Head Constable Vacancy 2023: कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर LOGIN लिंक पर क्लिक कर दें। यहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है। अब आपको स्पोर्ट्समैन एवं वूमेन भर्ती 2023 में पर क्लिक करना है और बाकी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।

CISF Head Constable Bharti 2023: आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना है। महिला, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Dak Vibhag Bharti 2023: डाक विभाग में 1899 पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण कर सकते हैं अप्लाई