Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी: अगले 3 सालों में 38,800 शिक्षक और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर होगी भर्ती, केंद्र सरकार ने की घोषणा

EMRS Recruitment 2023 देश भर में आदिवासी छात्रों के लिए आदर्श आवासीय विद्यालय बनाने के लिए EMRS योजना की शुरुआत 1997-98 में शुरू हुई थी। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐसे स्कूलों की संख्या 2013-14 में 119 से बढ़कर 2023-24 में 401 हो गई है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 15 Jun 2023 09:18 AM (IST)
Hero Image
EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर होंगी नियुक्तियां।

 एजुकेशन डेस्क। EMRS Recruitment 2023: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार अगले तीन सालों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (Eklavya Model Residential Schools, EMRS) में शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की। उन्होेने कहा कि, केंद्र सरकार अगले तीन वर्षों में EMRS के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

देश भर में आदिवासी छात्रों के लिए आदर्श आवासीय विद्यालय बनाने के लिए EMRS योजना की शुरुआत 1997-98 में शुरू हुई थी। हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐसे स्कूलों की संख्या 2013-14 में 119 से बढ़कर 2023-24 में 401 हो गई है। इसके अलावा, स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। साल 2023-2014 में इन स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 34365 थी, जो बढ़कर 2023-24 में 1,13,275 हो गई है। साल 2019 में बनाई गई एक नई योजना के हिस्से के रूप में, सरकार ने 2011 की जनगणना के अनुसार 50 प्रतिशत या उससे अधिक एसटी आबादी वाले और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।

वहीं, इसके पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस संबंध में घोषण की थी। उन्होंने अपने पांचवे बजट के दौरान कहा था कि, आने वाले तीन वर्षो में एकलव्य स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके तहत 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों में 38 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली जारी

यह भी पढ़ें: Education Budget 2023: खुलेंगे 157 नए नर्सिंग कॉलेज और एकलव्य स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, पढ़ें अपडेट