Move to Jagran APP

HPSC PGT Exam 2023: हरियाणा पीजीटी भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

HPSC PGT Exam 2023 हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से हरियाणा एवं मेवात कैडर के लिए होने वाली पीजीटी भर्ती परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल नोटिफिकेशन जारी कर घोषित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार एचपीएससी पीजीटी एग्जाम 2023 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 और 10 सितंबर आयोजित किया जायेगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 09 Aug 2023 11:34 AM (IST)
Hero Image
HPSC PGT Exam 2023: हरियाणा पीजीटी भर्ती परीक्षा 9 एवं 10 सितंबर को होगी आयोजित।

HPSC Haryana PGT Exam Schedule 2023 OUT: हरियाणा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से (HPSC) पीजीटी भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। एचपीएससी ने एग्जाम शेड्यूल की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार एचपीएससी की ओर से पीजीटी एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 एवं 10 सितंबर 2023 को किया जायेगा। विषय के अनुसार शेड्यूल जल्द ही एचपीएससी की ओर से वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

HPSC PGT Exam 2023: एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था उन सभी के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किये जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी जानकारी (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अपर विजिट करते रहें।

HPSC PGT Recruitment 2023: इन विषयों के लिए होगी परीक्षा

एचपीएससी की ओर से पीजीटी भर्ती हरियाणा कैडर और मेवात कैडर के लिए आयोजित हो रही है। इस भर्ती में परीक्षा कॉमर्स, इतिहास, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जा सकता है। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के जरिये कुल 4476 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होकर 1 जनवरी 2023 तक पूर्ण की गयी थी।