Move to Jagran APP

IBPS Clerk Vacancy 2024: इस साल 6 हजार पदों के लिए होगी आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा, यूपी में सबसे ज्यादा वेकेंसी

आईबीपीएस की ओर से देशभर की राष्ट्रीय बैंकों में 6128 रिक्त पदों पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वर्ष आईबीपीएस की ओर से सबसे ज्यादा नियुक्तियां उत्तर प्रदेश राज्य में की जाएंगी। यूपी में कुल 1246 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Published: Mon, 01 Jul 2024 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 03:40 PM (IST)
IBPS Clerk Vacancy 2024 के लिए आवेदन शुरू, यूपी में 1246 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से राष्ट्रीय बैंकों में क्लर्क के 6128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 21 जुलाई 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं।

IBPS Clerk Vacancy 2024 State Wise: उत्तर प्रदेश में निकली है सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क के 6128 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में रिक्त हैं। यूपी में क्लर्क के 1246 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश में वर्ग के अनुसार एससी के लिए 267 पद, एसटी के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 328 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 122 एवं जनरल श्रेणी के लिए 528 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 665 पदों, पंजाब में 404 पदों, महाराष्ट्र में 590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार भर्ती विवरण के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

पिछले वर्षों के अनुसार भर्ती विवरण

आईबीपीएस की ओर से हर वर्ष यह भर्ती निकाली जाती है। इस वर्ष यह भर्ती 6 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए निकाली गई है। वर्ष 2019 से 2024 तक भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • वर्ष 2024: 6128 पोस्ट
  • वर्ष 2023: 4545 पोस्ट
  • वर्ष 2022: 6035 पोस्ट
  • वर्ष 2021: 7855 पोस्ट
  • वर्ष 2020: 2557 पोस्ट
  • वर्ष 2019: 12075 पोस्ट

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Notification 2024: राष्ट्रीय बैंकों में क्लर्क के 6 हजार पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन आज से शुरू


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.