Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICSSR Recruitment 2024: शिक्षा मंत्रालय के ICSSR विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, LDC सहित अन्य पदों पर आवेदन शुरू, ये रही डिटेल

इंडियन कॉउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर (रिसर्च) रिसर्च असिस्टेंट एवं लोवर डिवीजन क्लर्क के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 5 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 04 Jan 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
ICSSR Recruitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कॉउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर (रिसर्च), रिसर्च असिस्टेंट एवं लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट icssr.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2024 तय की गयी है।

ICSSR Vacancy 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icssr.org जाना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Tender/Advertisment सेक्शन में जाना है और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • आप आपको नए पेज पर भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी अच्छी तरह से पढ़कर www.icssr.org लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पहले Click here for Register लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ICSSR Recruitment 2024 Application Form Direct Link

क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार हायर सेकेंड्री, संबंधित क्षेत्र में एमए/ पोस्ट ग्रेजुएशन आदि किया हो। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से असिस्टेंट डायरेक्टर (रिसर्च) के लिए 8 पद, रिसर्च असिस्टेंट के लिए 14 पद एवं लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए 13 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- BEL Apprentice 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, जल्द कर लें अप्लाई