Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JSSC JGGLCCE Recruitment 2023: झारखंड में 2 हजार रिक्त पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, यहां से करें अप्लाई

JSSC JGGLCCE Recruitment 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2023 निर्धारित है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 02 Aug 2023 11:37 AM (IST)
Hero Image
JSSC JGGLCCE Recruitment 2023 के 3 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन।

JSSC JGGLCCE Recruitment 2023: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से 2025 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2023 तय की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) के लिए आवेदन नहीं किया है और इसमें शामिल होना चाहते हैं वे बिना अंतिम तिथि का वेट करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अभ्यर्थी आवेदन पत्र जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।

JSSC Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्गानुसार 35/ 37/ 38/ 40 वर्ष तय है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

JSSC JGGLCCE Recruitment 2023: भर्ती विवरण

इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयन झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती कुल 2025 पदों पर निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सहायक शाखा अधिकारी: 863 पद
  • कनिष्ठ सचिवालय सहायक: 343 पद
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 182 पद
  • योजना सहायक: 5 पद
  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 195 पद
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 252 पद
  • सर्किल इंस्पेक्टर: 185 पद

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किये जा सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किये गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये वहीं झारखंड राज्य के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।

JSSC JGGLCCE Recruitment 2023 आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक