Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड 3120 पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन में कुछ ही घंटे हैं बाकी, इस लिंक से करें अप्लाई

JSSC PGTTCE 2022 झारखण्ड में 3000 से अधिक परास्नातक शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया आज 1 नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण मध्यरात्रि तक कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा शुल्क 100 रुपये का भुगतान 4 नवंबर तक करें।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Tue, 01 Nov 2022 04:27 PM (IST)
Hero Image
जेएसएससी पीजीटीटीसीई 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर करें।

एजुकेशन डेस्क। JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड में सरकारी शिक्षक भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए 3120 परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि पंजीकरण की आज, 1 नवंबर 2022 को आखिरी तारीख है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा - 2022 (नियमित व बैकलॉग भर्ती) के माध्यम से किया जाना है। उम्मीदवार जेएसएससी पीजीटीटीसीई 2022 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर आज रात मध्यरात्रि तक कर सकेंगे।

JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भुगतान 4 नवंबर तक

झारखण्ड पीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। राज्य के आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी) के लिए शुल्क 50 रुपये है। जेएसएससी ने परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर निर्धारित की है। इसके बाद उम्मीदवारों को 7 नवंबर तक अपनी फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना सबमिट किए गए अप्लीकेशन में 9 से 11 नवंबर तक त्रुटि सुधार या आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड में 25,996 शिक्षकों की नियुक्ति, JSSC ने शुरू की प्रक्रिया

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2022: नवंबर में इन 1.6 लाख सरकारी नौकरियों के लिए है आवेदन का मौका, देखें अधिसूचना व आवेदन लिंक

JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड 3120 पीजीटी भर्ती में रिक्तियों के विवरण

नियमित नियुक्ति (सीधी भर्ती)

  • पीजीटी जीव विज्ञान - 218 पद
  • पीजीटी रसायन शास्त्र - 227 पद
  • पीजीटी भूगोल - 164 पद
  • पीजीटी हिंदी - 163 पद
  • पीजीटी अर्थशास्त्र - 167 पद
  • पीजीटी इतिहास - 182 पद
  • पीजीटी संस्कृत - 169 पद
  • पीजीटी भौतिक शास्त्र - 251 पद
  • पीजीटी गणित - 185 पद
  • पीजीटी वाणिज्य - 200 पद
  • पीजीटी अंग्रेजी - 211 पद

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नियमित नियुक्ति यानि रेगुलर वेकेंसी के अंतर्गत उपरोक्त पद सीधी भर्ती के लिए हैं, जबकि सीमित भर्ती यानि कार्यरत TGT शिक्षकों के लिए आरक्षित विषयवार पद इनके अतिरिक्त हैं। दूसरी तरफ, बैकलॉग नियुक्ति के अंतर्गत सीधी भर्ती व सीमित भर्ती (TGT शिक्षकों के लिए आरक्षित) के विषयवार पदों के विवरण देखने के लिए सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना ऊपर दिए गए लिंक से देखें।