Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 28 शिक्षिका और अन्य पदों की भर्ती महिलाओं के लिए

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में शिक्षिक तथा अन्य पदों पर भर्ती (KGBV Recruitment 2024) के लिए आवेदन की इच्छुक महिला उम्मीदवार सम्बन्धित जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट bulandshahar.nic.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवदेन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म इसी अधिसूचना में ही दिया गया है।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 06 Feb 2024 11:59 AM (IST)
Hero Image
KGBV Teacher Recruitment 2024: आवदेन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म अधिसूचना में दिया गया है।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में रिक्त विभिन्न विषयों के लिए अंशकालिक शिक्षिका, मुख्य/सहायक रसोइया, चपरासी और चौकीदार के कुल 28 पदों पर भर्ती (KGBV Teacher Recruitment 2024) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

बुलंदशहर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 1 फरवरी 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापित सभी पदों (KGBV Teacher Recruitment 2024) के लिए महिला सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अनुबंध आधार पर की जाएगी और सेवा के दौरान निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

KGBV Teacher Recruitment 2024: कहां और कैसे करें आवेदन?

बुलंदशहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में शिक्षिक तथा अन्य पदों पर भर्ती (KGBV Recruitment 2024) के लिए आवेदन की इच्छुक महिला उम्मीदवार सम्बन्धित जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट, bulandshahar.nic.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

KGBV भर्ती 2024 अधिसूचना व फॉर्म डाउनलोड लिंक

आवदेन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म (KGBV Recruitment Form) इसी अधिसूचना में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न करते हुए पंजीकृत डाक से बुलंदशहर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2024 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित है। आवेदन से पहले उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए योग्यता मानदंडों व अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

KGBV Teacher Recruitment 2024: पदों के अनुसार रिक्तियां

  • अंशकालिक शिक्षिका (स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा) - 2 पद
  • अंशकालिक शिक्षिका (कला, क्राफ्ट एवं संगीत / गृहशिल्प) - 4 पद
  • अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर) - 4 पद
  • अंशकालिक शिक्षिका (उर्दू) - 6 पद
  • मुख्य रसोइया - 1 पद
  • सहायक रसोइया - 5 पद
  • चपरासी - 2 पद
  • चौकीदार - 4 पद