Move to Jagran APP

KV Recruitment 2022: इन 4 केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक (PGT, TGT, PRT) भर्ती के लिए इंटरव्यू 3 मार्च से

KV Ambala Teacher Recruitment 2022 केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 2 3 एवं 4 अम्बाला छावनी ने पीजीटी टीजीटी पीआरटी अन्य शिक्षकों के साथ-साथ नॉन-टीचिंग पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 3 और 4 मार्च 2022 को किया जाना है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sun, 27 Feb 2022 08:14 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय विद्यालय अम्बाला छावनी के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार वेबसाइट, no3ambalacantt.kvs.ac.in से विज्ञापन, अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। KV Ambala Teacher Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती 2022 शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। अंबाला कैंट (हरियाणा) स्थित चार केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 अम्बाला छावनी द्वारा संयुक्त रूप से जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और अन्य शिक्षक के साथ-साथ नॉन-टीचिंग पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 3 और 4 मार्च 2022 को किया जाना है।

यह भी पढ़ें - KV Teacher Vacancy: देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक (TGT, PGT, PRT) पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 अम्बाला छावनी के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

हरियाणा में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में संविदा के आधार पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जा रहे वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, no3ambalacantt.kvs.ac.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स की मूल एवं प्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ सम्बन्धित स्कूल में 3 और 4 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे उपस्थित होना होगा।

इस लिंक से देखें भर्ती विज्ञापन

इस लिंक से डाउनलोड करें अप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ

इस लिंक से जानें योग्यता मानदंड

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 अम्बाला छावनी में इन पदों के लिए होनी है संविदा भर्ती

  • पीजीटी – अंग्रेजी, हिंदी, गणित, इंतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, वाणिज्य, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, संस्कृत।
  • टीजीटी - अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत।
  • प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)।
  • खेल शिक्षक (स्पोर्ट्स कोच)
  • योग शिक्षक
  • विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर)
  • शिल्प शिक्षक (आर्ट एंड क्राफ्ट)
  • संगीत शिक्षक
  • एजुकेशनल काउंसलर
  • डॉक्टर
  • नर्स