Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Police Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना जारी, 18,000 पदों की हुई घोषणा

Maharashtra Police Constable Recruitment 2022 महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 9 नवंबर 2022 को जारी कर दी गई है। कुल 18000 से अधिक पदों के लिए देखें नोटिफिकेशन आवेदन लिंक योग्यता व चयन प्रक्रिया की जानकारी।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 10 Nov 2022 09:12 AM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना भर्ती पोर्टल, policerecruitment2022.mahait.org पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। Maharashtra Police Constable Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। महाराष्ट्र राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल के 18,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना बुधवार, 9 नवंबर 2022 को जारी कर दिया गया। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, mahapolice.gov.in या लांच किए गए भर्ती पोर्टल, policerecruitment2022.mahait.org पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने सिपाही (कॉन्स्टेबल) भर्ती अधिसूचना आज जारी करने को लेकर नोटिस हाल ही में जारी किया था।

महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक

महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 आवेदन लिंक

महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिस लिंक

Maharashtra Police Constable Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 18,000 पद 

महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल के 18 हजार पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इस सम्बन्ध में राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने हाल ही में कहा था कि राज्य पुलिस विभाग में 8,000 कॉन्स्टेबल भर्ती पहले चरण में और 15,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दूसरे चरण में आयोजित की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा था कि आज जारी होने वाली महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना में हजारों पदों की घोषणा की जा सकती है।

Maharashtra Police Constable Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए योग्यता की जानकारी इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना में देख सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों के लिए LMV/HMV का ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तारीख को 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Maharashtra Police Constable Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इसी प्रकार, अधिसूचना के ही मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा।