Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन निगम में 357 पदों के लिए आवेदन 4 मई तक, ऐेसे करें अप्लाई

DTC Recruitment 2022 दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 350 से अधिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मई तक किये जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीटीसी के भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sun, 01 May 2022 07:42 AM (IST)
Hero Image
डीटीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन dtc-rp.com पर करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) भर्ती के मौकों का इंतजार करे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। डीटीसी दिल्ली द्वारा 357 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया था। इसमें घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक, dtc-rp.com पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सीधे ऑवलाइन आवेदन के पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों मांगे गये विवरणों को भरकर और प्रमाण-पत्रों व फोटो की स्कैन कॉपी अपलोड करके अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं। डीटीसी ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई 2022 शाम 5 बजे तक निर्धारित की है।

डीटीसी भर्ती 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक

डीटीसी भर्ती 2022 विस्तृत अधिसूचना लिंक

दिल्ली परिवहन निगम द्वारा जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, उनमें असिस्टेंट फोरमैन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) के 112 पद, असिस्टेंट फिटर (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) के 175 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) के 70 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर डीटीसी द्वारा संविदा के आधा पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में एक वर्ष निर्धारित की गई और इसे निगम की आवश्यकता और उम्मीदवारों की कार्य-क्षमता के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

डीटीसी भर्ती 2022 के लिए योग्यता

दिल्ली परिवहन निगम में असिस्टेंट फोरमैन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को 2 वर्ष का प्रशिक्षण लिया होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। असिस्टेंट फिटर (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ उत्तीर्ण होना चाहिए और 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। योग्यता से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए डीटीसी भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।