Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OSSC CGL Exam 2023: ओडिशा सीजीएल एग्जाम के लिए जल्द कर लें आवेदन, आज बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

OSSC CGL Recruitment 2023 ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (OSSC CGL 2023) के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 निर्धारित है। ऐसे 11 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और अभी तक एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है वे बिना अंतिम समय का इंतजार करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 14 Nov 2023 07:43 AM (IST)
Hero Image
OSSC CGL Exam 2023: ओडिशा सीजीएल एग्जाम के लिए ossc.gov.in पर करें अप्लाई।

जॉब डेस्क नई दिल्ली। OSSC CGL Exam 2023: ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी कि सीजीएल एग्जाम 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 निर्धारित है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं और किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया गया है वे बिना अंतिम समय का इंतजार करते हुए तुरंत ही ओएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

OSSC CGL Recruitment 2023: इन स्टेप्स से कर सकते हैं आवेदन

ओएसएससी सीजीएल 2023 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित लिंक पर जाएं। अब जो उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं वे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म भर सकते हैं। अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

OSSC CGL Exam 2023 Application Form भरने के लिए यहां क्लिक करें।

OSSC CGL Exam 2023: कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर ज्ञान भी होना चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 2: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म