Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OSSSC CRE 2023: इस राज्य में फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड व अन्य पदों पर निकली भर्ती, 26 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

OSSSC CRE Recruitment Examination 2023 ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की ओर से लाइवस्टोक इंस्पेक्टर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 20 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉर्म भर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 23 Oct 2023 03:20 PM (IST)
Hero Image
OSSSC CRE 2023 के लिए osssc.gov.in पर कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। OSSSC CRE 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) की ओर से लाइवस्टोक इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म OSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे।

OSSSC CRE Recruitment 2023: 2712 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2712 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पशुधन निरीक्षक के लिए 719 पद, फॉरेस्टर के 316 पदों और फॉरेस्ट गार्ड के 1677 पदों पर भर्ती की जानी है।

OSSSC CRE Recruitment Examination 2023: क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार +2 के साथ निर्धारित क्षेत्र में डिप्लोमा/ वोकेशनल कोर्स/ साइंस विषय से +2 के साथ कंप्यूटर की नॉलेज/ हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (10+) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

OSSSC CRE Recruitment Examination 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा जिसका आयोजन फरवरी 2024 में किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ग्रुप बी व सी के पदों पर निकली वैकेंसी, रैली भर्ती से होगा चयन