Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PGCIL Recruitment: पीजीसीआईएल ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, आज से करें आवेदन, पढ़ें अन्य डिटेल

PGCIL Recruitment 2023 पीजीसीआईएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंजीनियर ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इंजीनियर ट्रेनी सिविल के 16 और कंप्यूटर साइंस के 06 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 10 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 20 Oct 2023 07:27 AM (IST)
Hero Image
PGCIL Power Grid Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। PGCIL Power Grid Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी कि 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 10 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। 

पीजीसीआईएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इसके तहत, कुल 184 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, इंजीनियर ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, इंजीनियर ट्रेनी सिविल के 16 और कंप्यूटर साइंस के 06 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है, इसलिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक सूचना की जांच कर लें। 

PGCIL Recruitment 2023: पीजीसीआईएल ने इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergrid.in पर जाना होगा। इसके बाद, Recruitment of Engineer Trainees-2023 through GATE 2023 Advt No. CC/11/2023 dated 17.10.2023 लिंक पर क्लिक करें। अब पहले किए गए आवेदनों के बावजूद खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करें। अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में GATE-2023 एडमिट कार्ड/स्कोर कार्ड और आवश्यकताओं के अनुसार GATE पंजीकरण संख्या प्रदान करें। इसके बाद, पेज के नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन जमा करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद भरे गए फॉर्म को अच्छी तरह से क्रास चेक कर लें। इसके बाद सबमिट बटन पर एंटर करें। अब भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें: CDAC Recruitment 2023: बिना देर किए तुरंत करें सीडैक प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती के लिए अप्लाई, कल है लास्ट डेट

यह भी पढ़ें: India Exim Bank MT Recruitment: एक्ज़िम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, परसों से करें अप्लाई