Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PGIMER Recruitment 2023: पीजीआई चंडीगढ़ में 206 पदों पर निकली भर्ती, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

PGIMER Recruitment 2023 पीजीआई चंडीगढ़ में ग्रुप ए बी एवं सी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी गयी है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 13 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 14 Jun 2023 07:02 PM (IST)
Hero Image
PGIMER Recruitment 2023: चंडीगढ़ पीजीआई ने 206 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई।

PGIMER Recruitment 2023: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2023 निर्धारित है। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म pgimer.edu.in पर उपलब्ध हैं जहां से आप मांगी गयी जानकारी भरकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने से पहले उम्मीदवार निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें इसके बाद भी भर्ती के लिए आवेदन करें।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2023 एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्ट लिंक

PGIMER Chandigarh Recruitment 2023: किन पदों पर होनी है भर्ती

पीजीआई चंडीगढ़ में कुल 206 पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती ग्रुप A, ग्रुप B एवं ग्रुप C के तहत निकाली गयी हैं। ग्रुप A के तहत 1 पद पर, ग्रुप B के तहत 75 पदों पर एवं ग्रुप C के तहत 130 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इन सभी पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ आपको निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

PGIMER Chandigarh Vacancy 2023: कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं/आईटीआई/बीएससी/एमएससी/बीटेक/एमबीए योग्यता हासिल की हो। इसके साथ उम्मीदवार की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता एवं मानदंड की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

PGIMER Bharti 2023: चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट एवं इंटरव्यू प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।