Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBI Grade B Admit Card 2024: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल) फेज 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

RBI ने ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल) के 66 पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण (Phase 1) की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (RBI Grade B Admit Card 2024) बृहस्पतिवार 29 अगस्त को जारी कर दिए और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org in पर एक्टिव कर दिया गया है।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:20 AM (IST)
Hero Image
RBI Grade B Admit Card 2024: उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 8 सितंबर तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RBI ग्रेड बी (जनरल) भर्ती AY 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती के अंतर्गत जनरल कटेगरी के पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण (Phase 1) की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (RBI Grade B Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार, 29 अगस्त को जारी किए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 8 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने RBI ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल) भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया है, वे फेज 1 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org in पर विजिट करें और फिर करियर सेक्शन में जाएं। इस सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं, जहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करके अपना प्रवेश पत्र (RBI Grade B Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को चाहिए कि वे फेज 1 परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र (RBI Grade B Phase 1 Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, जन्म-तिथि, माता या पिता का नाम, फोटो, श्रेणी, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि होती है तो इसमें सुधार के लिए उम्मीदवारों को RBI की इस भर्ती की हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Union Bank Recruitment 2024: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूनियन बैंक में अप्रेंटिसशिप का मौका, 500 पदों के लिए 17 सितंबर तक भर सकते फॉर्म

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हर साल की जाने वाली ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इस बार की परीक्षा की अधिसूचना 25 जुलाई को जारी की गई थी और इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, जो कि 16 अगस्त तक चली थी। इस भर्ती में ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल) के लिए 66 पद घोषित किए गए हैं।