Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBI Grade B Recruitment 2023: शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

RBI Grade B Recruitment 2023 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 9 मई से विस्तृत अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही शुरू हो गई है। बैंक की वेबसाइट rbi.org.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 09 May 2023 12:28 PM (IST)
Hero Image
RBI Grade B Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2023 तक चलेगी।

RBI Grade B Notification 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने जनरल, डीईपीआर और डीएसआइएम विभागों में ग्रेड बी लेवल पर अधिकारियों की भर्ती के लिए 26 अप्रैल को संक्षिप्त अधिसूचना जारी करने बाद आज यानी मंगलवार, 9 मई 2023 से विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक द्वारा जारी आरबीआइ ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक सामान्य विभाग के लिए 222, डीईपीआर के लिए 38 और डीएसआइएम के लिए 31 रिक्तियों की घोषणा की गई है। वहीं, कुल घोषित रिक्तियों में से 132 अनारक्षित हैं, जबकि शेष पद एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

RBI Grade B Recruitment 2023: आरबीआइ ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती आवेदन प्रक्रिया आज, 9 मई से शुरू

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही साथ आज से ही शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज, 9 मई से शुरू हुई और यह 9 जून 2023 तक चलेगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 850 रुपये (जीएसटी अलग से) शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 100 रुपये (जीएसटी अलग से) ही है।

RBI Grade B Recruitment 2023: आरबीआइ ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री ली हो या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - RBI Grade B Notification 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में 291 ग्रेड-बी अधिकारियों की भर्ती के लिए नोटिस जारी