Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRC ER Kolkata Apprentice: ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

RRC ER Kolkata Apprentices 2023 रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से ईस्टर्न रेलवे में 3 हजार से ज्यादा अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू कर दी गयी यही जो 26 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 27 Sep 2023 11:46 AM (IST)
Hero Image
RRC ER Kolkata Apprentice 2023: ईस्टर्न रेलवे में 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती।

RRC ER Kolkata Apprentice Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेवले रिक्रूटमेंट सेल (ईस्टर्न रेलवे) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3115 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आरआरसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू कर दी गयी गयी है। ऐसे अभ्यर्थी जो दसवीं/ आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर हैं वे इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2023 तय की गयी है।

RRC ER Kolkata Apprentices 2023: भर्ती विवरण

इस ईस्टर्न रेलवे की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 3115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती अलग-अलग डिवीजन के अनुसार निकाली गयी हैं जिनकी जानकारी निम्नलिखित है-

  • हावड़ा डिवीजन: 659 पद
  • लिलुआ डिवीजन: 612 पद
  • सियालदह डिवीजन: 440 पद
  • कांचरापाड़ा कार्यशाला: 187 पद
  • मालदा डिवीजन: 138 पद
  • आसनसोल डिवीजन: 412 पद
  • जमालपुर वर्कशॉप: 667 पद

क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं/ 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ संबंधित ट्रेड में NCVT सर्टिफिकेट आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट रेलवे के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में भरे गए डाटा के अनुसार की जाएगी। जो उम्मीदवार अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- SJVN Limited Recruitment 2023: एसजेवीएन में ऑफिसर एवं जूनियर फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल