Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sarkari Naukri 2022: सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, आज से PGT के 300 पदों पर यहां शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

TRB Tripura PGT Recruitment 2022 इस भर्ती अभियान के माध्यम से पीजीटी के कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी इनमें समाज शास्त्र में 75 भूगोल में 75 अर्थशास्त्र में 75 और मनोविज्ञान के भी 75 पदों शामिल हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 12 May 2022 07:38 AM (IST)
Hero Image
Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। TRB Tripura PGT Recruitment 2022:अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (Teachers Recruitment Board, Tripura) ने पीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड आज यानी कि 12 मई, 2022 से इन पदों के लिए ऑनलाइन ओवदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के योग्य भी हैं, वे इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को trb.tripura.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 है। आखिरी तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

TRB Tripura PGT Recruitment 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान 

पीजीटी के पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि: 12 मई, 2022

पीजीटी के पदों पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 20 मई, 2022

पीजीटी के पदों पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि: 28 जून से 5 जुलाई, 2022

पीजीटी के पदों पर परीक्षा की तिथि: 17 जुलाई, 2022

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें समाज शास्त्र में 75, भूगोल में 75, अर्थशास्त्र में 75 और मनोविज्ञान के भी 75 पदों शामिल हैं। वहीं इस पद से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।  

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों (या इसके समकक्ष) के साथ संबंधित विषय / में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पद पर ओवदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।