Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SCCL Management Trainee Recruitment: एससीसीएल मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, ये रही भर्ती डिटेल

एससीसीएल (SCCL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 निर्धारित है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 29 Feb 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
SCCL Management Trainee Recruitment के लिए आवेदन 1 मार्च 2024 से होंगे शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Advt.No - 01/2024) जारी किया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से SCCL की ऑफिशियल वेबसाइट scclmines.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 निर्धारित है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

SCCL Management Trainee Recruitment 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 213 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • मैनेजमेंट ट्रेनी (खनन), ग्रेड- ई 2: 139 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (एफ एंड ए), ग्रेड- ई 2: 22 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (कार्मिक), ग्रेड- ई 2: 22 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (आईई), ग्रेड- ई 2: 10 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (हाइड्रो-जियोलॉजिस्ट), ग्रेड- ई 2: 02 पद
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल), ग्रेड- ई 2: 18 पद

SCCL Management Trainee Vacancy 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरना के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। 

SCCL Management Trainee Recruitment 2024: सिलेक्शन प्रॉसेस

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- WB Police Constable Recruitment 2024: इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन