Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SVPUAT Recruitment 2023: इस विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल्स

SVPUAT Recruitment 2023 सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले तय की गयी योग्यता अवश्य चेक कर लें।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 02 Oct 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
SVPUAT Recruitment 2023 के लिए 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई।

SVPUAT Recruitment 2023: टीचर भर्ती का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर के 54 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवारों इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म SVPUAT की ऑफिशियल वेबसाइट svpuat.edu.in पर जाकर भरा जा सकता है। भर्ती में अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी तय की गयी पात्रता अवश्य चेक कर लें।

SVPUAT Recruitment 2023: क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री एवं SLET/ TET/ पीएचडी आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

SVPUAT Recruitment 2023 Online Form: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट svbpmeerut.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज के साथ फॉर्म की हार्डकॉपी 2 नवंबर 2023 तक निर्धारित पते पर अवश्य भेज दें।

SVPUAT Recruitment 2023 Application Form Direct Link 

SVPUAT Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, तभी आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 750 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- AIIMS Patna Recruitment 2023: एम्स पटना में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं ट्यूटर पदों के लिए आवेदन शुरू