Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UBI SO Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां से पढ़ें डिटेल

यूनियन बैंक में ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (UBI SO Recruitment 2024) के 606 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 04 Feb 2024 09:45 AM (IST)
Hero Image
UBI SO Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए यहां से करें आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन प्रॉसेस 23 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भर सकते हैं।

Union Bank of India SO Recruitment 2024: आवेदन से पहले जांच लें योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ CA/ CMA (ICWA)/ CS आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 20/ 25/ 26/ 28/ 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35/ 38/ 45 वर्ष तय की गयी है। पदानुसार अलग-अलग पात्रता चेक करने के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

UBI SO Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • इसके बाद फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

Union Bank of India SO Recruitment 2024 Application Form Direct Link

UBI SO Vacancy 2024: आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 फरवरी से होंगे शुरू