Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार ने इंटेलिजेंस विभाग में 2386 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, देखें डिटेल

UP Intelligence Recruitment 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून को मजबूती प्रदान करने के लिए इंटेलिजेंस विभाग में 2386 रिक्त पदों को भरने का आदेश जारी किया है। भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 21 Jun 2023 11:40 AM (IST)
Hero Image
UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश इंटेलिजेंस विभाग में 2386 रिक्त पदों पर होगी भर्ती।

UP Government Jobs 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून का पालन करने और राज्य में खूफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए इंटेलिजेंस विभाग में भर्ती की घोषणा की है। यह इंटेलिजेंस विभाग में कुल 2386 पद रिक्त है जिस पर योगी सरकार ने भर्ती पर मुहर लगा दी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी कर इन पदों को भरने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इंटेलिजेंस विभाग का पुनर्गठन सीएम योगी द्वारा वर्ष 2021 में किया गया था जिसके बाद इसमें कुल 6701 पदों को भरा जाना था। इसमें से 4315 पद पहले ही भरे जा चुके हैं और बचे हुए पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया गया है।

UP Government Jobs: इन पदों पर होगी भर्ती

यूपी इंटेलिजेंस विभाग में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, जेडओके इंटेलीजेंस हेड क्वार्टर और स्पेशल ब्रांच में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उपनिरीक्षक, आरक्षी, निरीक्षक (गोपनीय), एसएचआर, उपनिरीक्षक (गोपनीय) , उपनिरीक्षक (लिपिक), सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक (लेखा), सहायक उपनिरीक्षक (लेखा), कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड सी, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए, एसआई (एमटी), मुख्य आरक्षी चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी जैसे पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी।

UP Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में भी होनी है 37 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे और तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंटेलिजेंस विभाग में 2386 पदों पर भर्ती के अलावा यूपी पुलिस में भी 37 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी हो सकती है। यह भर्ती कांस्टेबल के पदों पर की जाएगी। भर्ती के लिए सूचना पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती प्रॉसेस भी जल्द ही शुरू की जा सकती है।