Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

11वां 'वज्र प्रहार': भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने हिमाचल में किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार का यह 11वां संस्करण था।

By Bhupendra SinghEdited By: Updated: Wed, 31 Mar 2021 12:40 AM (IST)
Hero Image
भारत-अमेरिका ने 28 व 29 मार्च को पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार' का यह 11वां संस्करण था। इसका उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में अनुभव साझा करना था।

द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य अभ्यास बकलोह में स्थित विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में मार्च में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतर व क्षमता में सुधार करना था। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा कि द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा आदान-प्रदान मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल है।

भारत-अमेरिका ने 28 व 29 मार्च को पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया

भारत और अमेरिका ने 28 व 29 मार्च को पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया था। भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत शिवालिक और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी-81 को अभ्यास में प्रयोग किया, जबकि अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की क्षमता का प्रदर्शन किया।