Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Heat Wave Effect: यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में लू से 28 की मौत, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा

पंजाब हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली जम्मू संभाग हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश विदर्भ छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्र इससे प्रभावित रह सकते हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में एक बैठक की। पीएम ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के फायर और विद्युत सुरक्षा आडिट नियमित रूप करने के निर्देश दिए।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:16 AM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा की (फोटो-X)

जागरण टीम, नई दिल्ली। प्रचंड गर्मी और लू से मौतों का क्रम थम नहीं रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश में 13, छत्तीसगढ़ में छह, झारखंड में पांच और बिहार में चार की मौत हो गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार (तीन जून) को भी देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्र इससे प्रभावित रह सकते हैं। रविवार को यूपी के चित्रकूट में दो मरीजों की मौत हो गई।

जालौन में पांच, उन्नाव व कन्नौज में एक-एक व हमीरपुर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। फतेहपुर में एक पीएसी जवान की लू से मृत्यु हो गई। वहीं, प्रतापगढ़ में आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इससे जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। करीब दो घंटे तक आंधी रही।

आम गिरने से बागवानों को भी भारी नुकसान हुआ। पेड़ गिरने और वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। मौसम विभाग ने जलौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व इसके आसपास में लू की चेतावनी जारी की है। रविवार को सर्वाधिक तापमान झांसी में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले दो दिन भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लू से छह की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 51 से 70 वर्ष के बीच है।

रविवार को झारखंड में लू से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें पलामू और रामगढ़ के दो-दो युवक तथा चतरा की एक बच्ची शामिल है। राज्य में पिछले दो दिनों में लोगों को तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से भी मौसम सुहाना हुआ है।

पलामू, गढ़वा, रामगढ़, चतरा आदि इलाकों में अब भी पार 44 से 45 डिग्री के बीच है। वहीं, मध्य प्रदेश में कहीं लू नहीं चली। शिवपुरी और टीकमगढ़ जिले में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब में भी मौसम गर्म रहा, लेकिन ब¨ठडा को छोड़कर अन्य किसी जिले में लू का प्रभाव नहीं रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में वर्षा के आसार

उत्तराखंड में बीते शनिवार शाम को हुई झमाझम वर्षा ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। खासकर देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। आठ दिन बाद मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। रविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आसपास के निचले क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

यह भी पढ़ें- सावधान! बढ़ती गर्मी में लगातार कर रहे हैं AC का इस्तेमाल तो अस्थमा समेत ये बीमारियां होना तय!