Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वंदे भारत की पैटर्न पर होंगी 40 हजार रेल बोगियां; रेलवे करेगा सुरक्षित, सुगम और समय पर यात्रा पर विशेष फोकस

अगले वित्तीय वर्ष में सुरक्षित सुगम और समय पर रेल यात्रा के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। अगले पांच वर्ष के दौरान 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से 40 हजार बोगियों को वंदे भारत की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक हफ्ते में कम से कम एक वंदे भारत चलाने का लक्ष्य है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:36 PM (IST)
Hero Image
वंदे भारत की पैटर्न पर होंगी 40 हजार रेल बोगियां। फाइल फोटो।

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। अगले वित्तीय वर्ष में सुरक्षित, सुगम और समय पर रेल यात्रा के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। अगले पांच वर्ष के दौरान 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से 40 हजार बोगियों को वंदे भारत की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। अभी देश में ट्रेनों के माध्यम से प्रति वर्ष करीब सात सौ करोड़ लोग यात्रा करते हैं। आगे आधारभूत संरचनाओं को इस तरह बढ़ाने की तैयारी है कि प्रति वर्ष लगभग एक हजार करोड़ लोग यात्रा कर सकें।

रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को किया जाएगा विस्तार

मेट्रो रेल एवं नमो भारत जैसी प्रमुख रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक हफ्ते में कम से कम एक वंदे भारत चलाने का लक्ष्य है। भर्ती अभियान को भी व्यवस्थित करते हुए वर्ष में अलग-अलग ग्रुप की चार बार निर्धारित समय पर रिक्तियां निकाली जाएंगी। जनवरी, अप्रैल, जून और अक्टूबर में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट को बताया दूरदर्शी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट को दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा है कि रेलवे के लिए एक नया रोडमैप तैयार हुआ है, जो विकसित भारत झांकी है। दस वर्ष पहले तक रेल बजट का अर्थ होता था कुछ नई गाडि़यां चला देना, लेकिन वर्तमान सरकार ने रेलवे में निवेश बढ़ाया है। पहले 15 हजार करोड़ का बजट होता था, किंतु आज रेलवे में पूंजीगत व्यय के लिए दो लाख 55 हजार 393 करोड़ का प्रविधान किया गया है।

पिछले वर्ष यह राशि दो लाख 40 हजार करोड़ थी। सुरक्षा और विद्युतीकरण पर बल दिया जा रहा है। सभी जोनों का विद्युतीकरण अगले कुछ महीने में पूरा हो जाएगा।तीन नए रेल कारिडोर बनेंगे

तीन नए रेल कारिडोर का होगा निर्माण

नए वित्तीय वर्ष में तीन नए रेल कारिडोर का निर्माण किया जाएगा। इनमें पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट गलियारा, दूसरा पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा एवं तीसरा उच्च यातायात घनत्व (अमृत चतुर्भुज) गलियारा है। कैपिसिटी के मुताबिक ट्रैक तीनों कोरिडोर के निर्माण में 11 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पांच वर्ष का काम है। डेडिकेटेड फ्रेड कारिडोर पर पहले से ही काम जारी है।

पांच वर्षों में 40 हजार किमी बनेंगे रेल ट्रैक

रेलवे गरीब एवं मध्यम वर्ग का साधन है। भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे सस्ता यातायात साधन है। इसकी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। पिछले दस वर्षों में 26 हजार किमी ट्रैक बने हैं। इस वर्ष पांच हजार पांच सौ किमी से ज्यादा ट्रैक बनाए जाएंगे। बुलेट ट्रेन का भी ट्रैक बनाया जा रहा है। जरूरत के अनुसार रेल ट्रैक की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जहां अभी दो लाइन है, वहां चार लाइन किया जाएगा। इसी तरह चार लाइन को छह किया जाएगा। अगले पांच वर्षों के दौरान 40 हजार किमी रेल ट्रैक बनाया जाएगा।

सुरक्षा पर जोर

रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवच (आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन) सिस्टम का विस्तार किया जाएगा। अन्य देशों की ट्रेनों में इसे 1991 से ही इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन भारत में पहली बार 2016 में अनुमोदित किया गया था। पावर सेक्टर में 269 और आप्टिकल में तीन हजार 40 कवच लग चुके हैं। रेलवे से यात्रा में प्रदूषण का उत्सर्जन 90 प्रतिशत कम होता है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत की तस्वीर के लिए रेल यात्रा की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः शहरी कायाकल्प का माध्यम बनेगी मेट्रो और नमो भारत, वित्त मंत्री बोलीं- बड़े शहरों में इन प्रणालियों का होगा विस्तार

2030-31 तक नहीं रहेगी वेटिंग लिस्ट

रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वर्ष 2030-31 तक रेलवे में वेटिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इसके लिए ब्लू ¨प्रट तैयार किया गया है। वे¨टग की समस्या के समधान के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए ट्रैक बिछाए जाएंगे। गाडि़यों को कैंसिल होने से भी बचाना होगा। जब ट्रैक की क्षमता बढ़ेगी तो यह भी खत्म हो जाएगा। वंदे भारत एवं अमृत भारत सीख लेकर रेलवे को अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Indian Army: 'परिवर्तनकारी दौर से गुजर रही सेना', सेनाध्यक्ष बोले- अग्निवीरों को शामिल किए जाने पर किया जा रहा विचार