Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केरल सरकार के 8 कर्मचारियों ने बनाई रील तो मिला कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब

Kerala केरल में कर्मचारियों को रील बनाना महंगा पड़ गया। बता दें कि 8 कर्मचारियों ने एक गाने पर रील बनाई। देखते ही देखते उनकी रील इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि उसकी जानकारी अधिकारियों को भी लग गई। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब कर्मचारियों से 3 दिन के अंदर मांगा गया है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Thu, 04 Jul 2024 07:50 AM (IST)
Hero Image
केरल के कर्मचारियों ने बनाई रील (प्रतीकात्मक फोटो)

आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले में थिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस वीडियो में कर्मचारी कार्यालय में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।

जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, जिन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा।

जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कृत्य के बारे में जानने के बाद अपना कर्तव्य निभाया है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि यह एक हानिरहित कृत्य था।

हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब कार्यालय में काम नहीं हो रहा था और इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Assam Flood: असम में बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत, 16 लाख से ज्यादा प्रभावित;अरुणाचल में भी स्थिति गंभीर

यह भी पढ़ें- Parliament: लोकसभा में अब शपथ के दौरान सदस्य नहीं लगा सकेंगे नारे, स्पीकर ओम बिरला ने नियम में किया संशोधन