Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Video: पीछे से आया और जबरन किया Kiss, बेंगलुरु की सड़क पर दरिंदगी; मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़

बैंगलोर से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। बता दें कि एक महिला हर रोज की तरह सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस दौरान वीडियो में महिला चिल्लाती हुई नजर आ रही है। फिलहाल महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Versha Singh Edited By: Versha Singh Updated: Mon, 05 Aug 2024 02:24 PM (IST)
Hero Image
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ (फोटो- वायरल वीडियो)

ऑनलाइन डेस्क, बैंगलुरु। बैंगलोर में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आरोपी ने महिला से की छेड़छाड़

एक महिला हर दिन की तरह सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकली थी और सड़क पर खडे़ होकर अपने अन्य दोस्तों का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे एक आदमी दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के पीछें एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आ रहा है। महिला भी उससे बचने के लिए दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और अचानक सफेद शर्ट पहना हुआ आदमी महिला को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस दौरान महिला तेज से चिल्लाती है। इतने में वह घटनास्थल से भाग जाता है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

घटना के बाद महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही कोनानाकुंटे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

डीसीपी साउथ, लोकेश जगलासर ने घटना को लेकर बताया कि कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का अभी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है। बीएनएस 76, 78, 79 (छेड़छाड़, पीछा करना और कपड़े उतारना, यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- Wayanad Landslide: वायनाड में बचाव अभियान सातवें दिन भी जारी, मृतकों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा; 180 लोग लापता

यह भी पढ़ें- ‘कर्नाटक सरकार को गिराने की हो रही कोशिश’, कांग्रेस ने भाजपा-जेडीएस पर लगाए गंभीर आरोप