Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्राइवेट पार्ट निकाला... बोला- मैम प्लीज हेल्प कर दो; जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर महिला का संगीन आरोप

एक महिला ने एक्स पर यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा की। महिला गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है। यौन उत्पीड़न का आरोप जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर लगा है। घटना के बाद से महिला काफी सहमी है। मंगलवार की रात पीड़िता ने कॉफी ऑर्डर की थी। जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर देने पहुंचा तो उसने महिला से गंदी हरकत की। शिकायत पर जोमैटो ने डिलीवरी पर एक्शन लिया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:51 PM (IST)
Hero Image
जोमैटो डिलीवरी बॉय पर यौन उत्पीड़न का आरोप। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह आरोप जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय पर लगा है। महिला का आरोप है शिकायत करने पर पहले कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया और लाइसेंस भी रद्द कर दिया। हालांकि पीड़ित महिला इस घटना से बेहद घबराई है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड: सुबूतों से छेड़छाड़ की आशंका, CBI ने जताया शक, पूर्व प्रिंसिपल की खंगाली जाएगी कॉल डिटेल्स

बार-बार माफी मांग रहा था डिलीवरी बॉय

पीड़िता ने एक्स पर अपने साथ हुई घटना की आपबीती साझा की। महिला ने मंगलवार को कॉफी ऑर्डर किया था। मगर उस वक्त अहमदाबाद में भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से डिलीवरी में भी काफी समय लगा। महिला ने बताया कि डिलीवरी बॉय बार-बार देरी की खातिर माफी मांग रहा था। इस वजह से वह असहज भी हो गई। मगर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन आगे की उसकी हरकत ने महिला को हैरान कर दिया।

'मैम प्लीज हेल्प कर दो'

महिला ने कहा कि डिलीवरी बॉय ने अपने पैर की तरफ इशारा किया। उसने अपनी चोट का जिक्र किया। महिला के मुताबिक जब उसने ड्राइवर के पैर की तरफ टॉर्च जलाई तो देखा कि डिलीवरी बॉय का प्राइवेट पार्ट खुला था। महिला का आरोप है कि वह हंस रहा था। मैम प्लीज हेल्प कर दो कह रहा था।

जोमैटो ने लिया एक्शन

महिला का कहना है कि उसने तुरंत घटना की जानकारी जोमैटो को दी। मैं उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई चाहती थी। मगर मुझे अगली सूचना तक इंतजार करने को कहा गया। बाद में जोमैटो ने महिला को बताया कि इस मामले में उसने डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया है। उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा की 60 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय, दीपक बाबरिया ने बताया कौन होंगे CM पद के दावेदार