Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashutosh Dixit: वायु सेना को मिला नया उप प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने एयर फोर्स के नए डिप्टी चीफ

New Deputy Chief of Air Force एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह बल के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Thu, 04 May 2023 08:04 AM (IST)
Hero Image
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने वायु सेना के नए उप प्रमुख नियुक्त किया गया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित (Air Marshal Ashutosh Dixit) को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयरफोर्स के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। 

उप प्रमुख के रूप में, वे भारतीय वायु सेना में नई खरीद और आपातकालीन शक्तियों के तहत सेवा के लिए किए जाने वाले अधिग्रहण की देखरेख करेंगे। भारतीय वायु सेना वर्तमान में घरेलू उद्योग से LCA Mark1A, LCA Mark 2 और उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान जैसे नए लड़ाकू विमानों को शामिल करने सहित प्रमुख अधिग्रहणों पर विचार कर रही है।

वह पहले गांधीनगर, गुजरात में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी के रूप में तैनात थे। 1986 में भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। दीक्षित मुख्यालय में अपने पहले के कार्यकाल के दौरान भारतीय वायु सेना में आधुनिकीकरण और आत्म निर्भर भारत ड्राइव का हिस्सा रहे हैं। बता दें कि तीन दिनों के भीतर वायु सेना में यह दूसरा बड़ा बदलाव है। मंगलवार को एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

पिछले 23 सालों से आशुतोष दीक्षित वायुसेना का रहे हैं हिस्सा 

आपको बता दें, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर, 1986 को 138 कोर्स के हिस्से के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का अनुभव भी है। पिछले 23 सालों से आशुतोष दीक्षित वायुसेना का हिस्सा रहे हैं और अपनी सेवा देते आ रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में दीक्षित ने 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3200 घंटे की उड़ान भरी है।