Move to Jagran APP

गोवा में बड़ा हादसा टला, उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकराया विमान; बाल-बाल बची यात्रियों की जान

गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी की टक्कर हो गई। फ्लाइट जब रनवे पर थी तभी यह घटना घटी। पक्षी टकराने के बाद फ्लाइट को रोक दी गई। यह घटना सुबह 6.45 बजे घटी। इस घटना की जांच चल रही है। विमान से जब पक्षी की टक्कर होती है तो उसे बर्ड स्ट्राइक कहते हैं।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 14 Aug 2024 10:33 AM (IST)
Hero Image
गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गई।(फोटो सोर्स: जागरण)
पीटीआई, पणजी। गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बर्ड स्ट्राइक की घटना घटी है। बुधवार सुबह एक पक्षी विमान से टकरा गई। पक्षी के टकराने से उड़ान रद्द करनी पड़ी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना सुबह 6.45 बजे घटी। अधिकारी ने बताया कि जब फ्लाइट रनवे पर थी, तभी पक्षी टकरा गई। टकराने के लिए फ्लाइट को रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है।

वाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘दक्षिण गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे से विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना था, लेकिन पक्षी के टकराने के कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा।''

उन्होंने कहा, ''उड़ान तुरंत रद्द कर दी गई और विमान को आगे की जांच के लिए परिसर में खड़ा कर दिया गया।''

जानिए क्या होता है बर्ड स्ट्राइक 

बता दें कि विमान से जब पक्षी की टक्कर होती है तो उसे बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। बर्ड स्ट्राइक काफी खतराक भी साबित हो सकती है। दरअसल, पक्षी के टकराने के बाद पायटल अपनी नियंत्रण खो सकता है। वहीं, अगर पक्षी इंजन में फंस जाता है तो इंजन फेल होने का भी खतरा बढ़ जाता है। विमान के इंजन में पक्षी फंसने से विमान में आग भी लग सकती है। 

यह भी पढ़ें: 'मेरी भी बेटी और पोती है' TMC सांसद ने डॉक्टरों के प्रदर्शन में शामिल होने का किया एलान