Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haj Yatra 2023: एयर इंडिया ने संचालित की भारत की पहली महिला हज उड़ान, 145 यात्रियों का जत्था पहुंचा जेद्दाह

महिला हज यात्रियों को लेकर गई उड़ान को पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा प्रबंधित किया गया। चालक दल में पायलट कनिका मेहरा और फ‌र्स्ट आफिसर गरिमा पासी के साथ केबिन क्रू सदस्य बिजिता एमबी श्रीलक्ष्मी सुषमा शर्मा और शुभांगी बिस्वास शामिल थीं।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Fri, 09 Jun 2023 01:29 AM (IST)
Hero Image
भारत की पहली महिला हज उड़ान पहुंची जेद्दाह (फाइल फोटो)

मुंबई, प्रेट्र: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को भारत की पहली महिला हज उड़ान संचालित की। 145 महिला हजयात्रियों को ले जाने वाली इस विशेष उड़ान के चालक दल में केवल महिलाएं थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि पहली महिला हज उड़ान आइएक्स 3025, कोझिकोड से जेद्दा के लिए गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 06:45 बजे रवाना हुई। उड़ान स्थानीय समयानुसार रात 10: 45 बजे जेद्दाह पहुंची।

महिला कर्मियों ने संभाली जिम्मेदारियां

केवल महिला हज यात्रियों को लेकर गई इस उड़ान को पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा प्रबंधित किया गया। चालक दल में पायलट कनिका मेहरा और फ‌र्स्ट आफिसर गरिमा पासी के साथ केबिन क्रू सदस्य बिजिता एमबी, श्रीलक्ष्मी, सुषमा शर्मा और शुभांगी बिस्वास शामिल थीं। ग्राउंड आपरेशंस के साथ-साथ उड़ान के लिए एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस का काम भी महिला कर्मियों द्वारा किया गया।