Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट को अलास्का किया डायवर्ट, 4 घंटे की देरी से सैन फ्रांसिस्को हुई लैंड

तकनीकी समस्या के कारण एयर इंडिया (Air India) की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान को अलास्का की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस विमान में चालक दल मिलाकर 280 लोग सवार थे।तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और लगभग चार घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य स्थान सैन फ्रांसिस्को लैंड हुई। फिलहाल एयर इंडिया की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 11 Sep 2023 02:12 PM (IST)
Hero Image
एयर इंडिया की फ्लाइट को अलास्का किया डायवर्ट (Image: ANI)

नई दिल्ली, एजेंसी। बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण अलास्का की ओर डायवर्ट किया गया। सोमवार को एयरलाइन के अधिकारी ने जानकारी दी। इस विमान में चालक दल मिलाकर 280 लोग सवार थे।

तकनीकी समस्या के बाद विमान किया गया डायवर्ट

तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद, विमान एआई 175 (Air India AI 175) ने सोमवार को भारतीय समयानुसार दोबारा से उड़ान भरी और सैन फ्रांसिस्को में सुरक्षित लैंड किया। अधिकारी के अनुसार, B777 विमान को सैन फ्रांसिस्को के रास्ते में एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे।

इसे भी पढ़े: BHARAT और सऊदी अरब की दोस्ती लिखेगी नए आयाम, क्राउन प्रिंस सलमान से द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले PM Modi

चार घंटे की देरी के बाद सैन फ्रांसिस्को लैंड हुई विमान

तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और लगभग चार घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य स्थान सैन फ्रांसिस्को लैंड हुई। आमतौर पर, बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को तक की उड़ान की अवधि लगभग 16 घंटे है। फिलहाल, एयर इंडिया की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

विमान डायवर्ट करने का कारण?

आमतौर पर मौसम की खराबी और तकनीकी समस्या के कारण ही विमान को डायवर्ट किया जाता है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल, 2023 को खराब मौसम के कारण सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट AI346 को मलेशिया डायवर्ट किया गया था। मौसम में सुधार होने के बाद विमान दोबारा संचालित किया गया। 

इसे भी पढ़े: आज क्यों बंद है महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश? किन मुद्दों को लेकर सड़क जाम; जानें सबकुछ