Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिग बी की जिंस होगी नीलाम, पढ़ेंगे बच्चे

मुंबई। बॉलीबुड शहंशाह बिग बी अक्सर सामाजिक कल्याण के लिए आगे आते रहे हैं। कभी किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए तो कभी सेव ऑवर टाइगर्स के लिए। इस क्रम में अब बिग बी अपनी पसंदीदा एक जोड़ी जींस नीलाम करने वाले हैं। अमिताभ की जींस से मिलने वाले पैसे का उपयोग परिक्रमा नामक एक एनजीओ द्वारा पिछडे़ वर्ग के जरूरतमंद बच्च

By Edited By: Updated: Mon, 03 Sep 2012 05:53 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। बॉलीबुड शहंशाह बिग बी अक्सर सामाजिक कल्याण के लिए आगे आते रहे हैं। कभी किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए तो कभी सेव ऑवर टाइगर्स के लिए। इस क्रम में अब बिग बी अपनी पसंदीदा एक जोड़ी जींस नीलाम करने वाले हैं।

अमिताभ की जींस से मिलने वाले पैसे का उपयोग परिक्रमा नामक एक एनजीओ द्वारा पिछडे़ वर्ग के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में किया जाएगा। बच्चन ने मुंबई में इस एनजीओ के कार्यक्रम के दौरान अपनी साइन की हुई जींस बच्चों को डोनेट की।

इस संबंध में बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा, झुग्गी के पिछडे़ बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन्होंने एक कार्यक्रम शुरू किया है उसका नाम जिनेरेशन है।

इस नीलामी में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर, सोनम कपूर, अनिल कपूर और कंगना रनौत द्वारा पहनी गई जींसों की भी नीलामी होगी। परिक्रमा के फाउंडर सीईओ शुक्ला बोस ने कहा, ऐसा पहली बार है जब हम परिक्रमा के काम को वैश्रि्वक स्तर पर दिखा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म बिरादरी की तरफ से जो रेस्पॉन्स मिला है हम उससे अभिभूत हो गए हैं।

-पहले भी कई नेक काम कर चुके हैं बिगबी

-अपनी जैकेट नीलाम कर मिली रकम सेव ऑवर टाइगर्स के लिए दी।

-अंतरराष्ट्रीय अनुदान संस्था ऑक्सफैम को अपने खूबसूरत वस्त्र दान किए। इसका उदेश्य लोगों को सामाजिक कार्य से जोड़ना था।

-अमिताभ ने यूपी के बाराबांकी में ढाई बीघा जमीन ग्राम सभा को दान दे चुके हैं।

-महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कर्ज से परेशान 114 किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई।

सामाजिक कार्याें में आगे रहे हैं फिल्म स्टार

आमिर खान

- अभिनेता आमिर खान अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। वहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन में मेधा पाटकर के साथ 2006 में आंदोलन किया। टीवी कार्यक्रम सत्यमेव जयते भी सामाजिक सेवा से ही जुड़ा है।

शबाना आजमी

शबाना आजमी अपने पैतृक गांव में एक सामाजिकसंस्था चलाती हैं। शबाना मानती हैं कला को समाज में बदलाव लाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

शाहरुख खान

शाहरुख देश में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य में सक्रिय हैं। इसके अलावा भी कई समाजिक कार्य कर रहते हैं।

विवेक ओबराय

फिल्मी करियर के साथ-साथ विवेक ओबराय सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमंद बच्ची और शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता में आगे रहते हैं।

सलमान खान

अपने करियर के उफान पर चल रहे सलमान खान अपनी संस्था बिंग ह्यूमन के माध्यम से सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं।

सनी लियोन

कुछ दिन पहले जिस्म -2 में सनी लियोन द्वारा पहनी कई बिकनी को नीलाम कर उससे मिले पैसों को पेटा दे दिया गया। पेटा जीव-जन्तु के संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर कार्य करती है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अनाथ बच्चों के लिए उन्होंने कई कार्य किए हैं। उन्होंने दो अनाथ बच्चियों को भी गोद लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर