Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

साइबर क्राइम के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे महानायक अमिताभ बच्चन, सरकार के जागरूकता अभियान में हुए शामिल

साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए अभियान में अभिनेता अमिताभ बच्चन शामिल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा कि साइबर अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है जो भारत के साथ ही विश्व के लिए भी चिंता का विषय है। बता दें कि साइबर अपराध को रोकने के लिए आइ4सी लगातार काम कर रहा है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 11 Sep 2024 11:03 PM (IST)
Hero Image
अमिताभ बच्चन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े

पीटीआई, नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए अभियान में अभिनेता अमिताभ बच्चन शामिल हो गए हैं। आइ4सी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा कि साइबर अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है जो भारत के साथ ही विश्व के लिए भी चिंता का विषय है।

आगे कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए आइ4सी लगातार काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री के अनुरोध पर मैं भी इस अभियान में शामिल हुआ हूं। मेरी अपेक्षा है कि हम सभी लोग इस समस्या से लड़ने के लिए एकजुट होंगे। हमारी सतर्कता और सावधानी, हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है। मैं आपको समय-समय पर याद दिलाता रहूंगा।

अमित शाह ने जताया आभार

इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय की शाखा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) ने शुरू किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमिताभ के इस अभियान में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी के दृष्टिकोण को अपनाते हुए गृह मंत्रालय देश में एक सुरक्षित 'साइबरस्पेस' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।