Move to Jagran APP

'नेहरू ने कोको द्वीप म्यांमार को उपहार में दे दिया' अंडमान के BJP उम्मीदवार ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से भाजपा उम्मीदवार बिष्णु पद रे ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी ने हमेशा भारत विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया है। रविवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कोको द्वीप म्यांमार को उपहार में दिया था। यह उत्तरी अंडमान द्वीप समूह का हिस्सा था।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM (IST)
मुझे उम्मीद है कि आप जल्द कांग्रेस मुक्त अंडमान देखेंगे- बिष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से भाजपा उम्मीदवार बिष्णु पद रे ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी ने हमेशा भारत विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया है। रविवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कोको द्वीप म्यांमार को उपहार में दिया था। यह उत्तरी अंडमान द्वीप समूह का हिस्सा था।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस को द्वीपों की चिंता नहीं हुई। आज केंद्र सरकार कैंपबेल खाड़ी में चीन के मुकाबला के लिए एक शिपयार्ड और दो रक्षा हवाई अड्डों का निर्माण कर रही है।

पीएम मोदी ने अंडमान का नियमित दौरा किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने बाहरी सुरक्षा चुनौतियों के सामने देश की रक्षा को मजबूत करने के लिए जिस तरह का धन आवंटित किया है, कांग्रेस उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती। किसी भी कांग्रेस नेता ने कभी भी इस द्वीप समूह का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई, लेकिन मोदी जी ने यहां नियमित दौरे किए।

आप जल्द कांग्रेस मुक्त अंडमान देखेंगे- बिष्णु

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप जल्द कांग्रेस मुक्त अंडमान देखेंगे। इस बार, उनके उम्मीदवार यहां अपनी जमानत खो देंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद कुलदीप राय शर्मा ने द्वीपों के विकास के लिए एक पैसा खर्च नहीं किया। कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से वर्तमान सांसद हैं।

ये भी पढ़ें: मोदी की गारंटी भारत के बाहर भी काम करती है... ईरान के कब्जे में 17 भारतियों की वापसी पर बोले जयशंकर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.