Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Andhra Pradesh flood: कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, पीड़ितों से की बातचीत

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की प्रमुख वाईएस शर्मिला ने हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों की मदद करने में विफल रहने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने स्थानीय किसानों के पहले से ही गंभीर संघर्ष को और बढ़ा दिया है और गठबंधन सरकार से किसानों की सहायता के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला (फाइल फोटो)

ऑनलाइन, अमरावती। देश के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश (Heavy rain) और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। देश के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में भी इन दिनों भारी बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ (Flood) के हालात बन गए हैं। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला राज्य में बाढ़ की स्थिति की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कमर तक बाढ़ के पानी में उतर गईं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पश्चिमी गोदावरी जिले के ताड़ेपल्ली ग्रामीण मंडल के अंतर्गत नंदमुर गांव में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त फसलों का भी निरीक्षण किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने की केंद्र सरकार की निंदा

शर्मिला ने पिछले एक दशक में राज्य को पर्याप्त सहायता न देने के लिए केंद्र सरकार की भी निंदा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए ऋण राहत की दिशा में काम करने का आग्रह किया। शर्मिला ने कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार आंध्र प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानती। जबकि बिहार, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों को बाढ़ नियंत्रण और पुनर्वास के लिए अतिरिक्त धनराशि मिली है, वहीं एनडीए शासित आंध्र प्रदेश को बाढ़ के कारण लोगों को हो रही परेशानियों के लिए कोई राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी के लिए भारत में हो रही पूजा, आंध्र प्रदेश से है रिश्ता