Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अनुराग ठाकुर ने की सांसद हेमा मालिनी की किताब 'चल मन वृन्दावन' की प्रशंसा, धर्म-संस्कृति के साथ जोड़ा नाता

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा सांसद हेमा मालिनी की पुस्कक चल मन वृंदावन की तारीफ की और कहा कि यह पुस्तक वृंदावन के इतिहास संस्कृति और धर्म से जुड़े पहलुओं पर खूबसूरती से प्रकाश डालती है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस पुस्तक में बृज क्षेत्र का पूरा विवरण है और इसे लिखना उनके लिए एक आशीर्वाद था।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Sat, 16 Sep 2023 08:36 AM (IST)
Hero Image
हेमा मालिनी की किताब 'चल मन वृन्दावन' पर अनुराग ठाकुर ने की प्रशंसा,

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा सांसद हेमा मालिनी की पुस्तक 'चल मन वृंदावन' की तारीफ की और कहा कि यह पुस्तक वृंदावन के इतिहास, संस्कृति और धर्म से जुड़े पहलुओं पर खूबसूरती से प्रकाश डालती है। 

पुस्तक विमोचन समारोह में अनुराग ठाकुर ने कहा, चल मन वृन्दावन ऐतिहासिक शहर वृन्दावन से जुड़े इतिहास, संस्कृति और धर्म को खूबसूरती से उजागर करता है। अभिनेता और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने इस पुस्तक में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने वृंदावन के इतिहास, संस्कृति और धर्म की कई विशेषताओं पर प्रकाश डाला है।

Anantnag Encounter: 72 घंटे से जारी मुठभेड़, घने जंगल-गुफाएं बनी बाधा; आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान शुरू

इस बीच, चल मन वृन्दावन किताब पर बोलते हुए, उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस पुस्तक में बृज क्षेत्र का पूरा विवरण है और इसे लिखना उनके लिए एक आशीर्वाद था।

गोवर्धन का किया गया है वर्णन

पिछले महीने दिल्ली में बुक लॉन्च इवेंट में मालिनी ने कहा था, 'चल मन वृन्दावन' दो भाषाओं, हिंदी और इंग्लिश में लिखी गई है। किताब में पूरे बृज क्षेत्र, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और सभी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। किताब में वृंदावन की होली और रास लीला का आयोजन कैसे होता है, पर प्रकाश डाला गया है।