Move to Jagran APP

Kerala: राज्यपाल आरिफ खान का CM विजयन पर बड़ा हमला, बोले- राष्ट्र के खिलाफ अपराधों के बारे में मुंख्यमंत्री ने अंधेरे में रखा

राज्यपाल ने विजयन द्वारा हाल ही में भेजे गए एक पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने आम तौर पर इस बात का उल्लेख किया है कि प्रदेश में राष्ट्र के खिलाफ अपराध हुए हैं हालांकि उन्होंने किसी भी सार्वजनिक बयान में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और प्रदेश-विरोधी गतिविधियों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से इनकार किया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM (IST)
Hero Image
राज्यपाल आरिफ खान का CM विजयन पर बड़ा हमला

 पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को सत्ताधारी वामपंथी सरकार हमले तेज कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रदेश में होने वाले राष्ट्र के खिलाफ अपराधों के बारे में उन्हें अंधेरे में रखा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना मुख्य सचिव और डीजीपी नियमित रूप से राजभवन आ रहे हैं और अब उनका स्वागत नहीं किया जाएगा।

राज्यपाल ने विजयन द्वारा हाल ही में भेजे गए एक पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने आम तौर पर इस बात का उल्लेख किया है कि प्रदेश में राष्ट्र के खिलाफ अपराध हुए हैं, हालांकि उन्होंने किसी भी सार्वजनिक बयान में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और प्रदेश-विरोधी गतिविधियों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से इनकार किया है।

दरअसल, राज्य में चल रही किसी भी कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगने के लिए खान द्वारा मुख्य सचिव और डीजीपी को समन भेजे जाने के बाद राज्यपाल और सीएम के बीच विवाद हो गया है।

आरिफ खान ने तर्क रखते हुए कहा, राष्ट्र के खिलाफ अपराध क्या है

आरिफ खान ने तर्क रखते हुए कहा, राष्ट्र के खिलाफ अपराध क्या है? यह किस तरह की गतिविधि है? क्या यह अधिक गंभीर नहीं है? क्या आपको (सीएम) मुझे जानकारी नहीं देनी चाहिए थी? क्या यह आपका कर्तव्य नहीं था? आप अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे हैं। जब देश के खिलाफ ऐसे अपराध होते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को सूचित करना होता है और इसके लिए जानकारी की आवश्यकता होती है। इसलिए, मैंने सीएम को पत्र लिखकर जानकारी मांगी, पर उन्होंने इसे स्वीकार भी नहीं किया। जब मैंने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाया, तब उन्होंने मेरे पत्र को स्वीकार कर 27 दिन बाद इसका जवाब दिया। लेकिन, उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

राज्यपाल और सीएम के बीच विवाद

उन्होंने कहा कि वह (सीएम) राजभवन नहीं आते हैं। वह उन्हें (मुख्य सचिव और डीजीपी) को आने की अनुमति नहीं देते हैं। उनके पास छिपाने के लिए कुछ है। इसलिए, कुछ गड़बड़ है। मुख्य सचिव और डीजीपी लगातार राजभवन आते रहे हैं। जब विधानसभा का सत्र चल रहा था तो मुख्य सचिव भी अध्यादेश जारी करने आए थे। दरअसल, राज्य में चल रही किसी भी कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगने के लिए खान द्वारा मुख्य सचिव और डीजीपी को समन भेजे जाने के बाद राज्यपाल और सीएम के बीच विवाद हो गया है।