Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arunachal Pradesh: भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का निधन, सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट कर जताया दुख

भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से ईटानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्ष के फोसुम खिमहुन चांगलांग जिले के चांगलांग दक्षिण के विधायक थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। फोसुम खिमहून पहली बार साल 2004 में चांगलांग दक्षिण सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीता था।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 09 Mar 2024 04:01 PM (IST)
Hero Image
भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का 63 साल की उम्र में निधन। (फोटो, एक्स)

पीटीआई, ईटानगर। भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से ईटानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्ष के फोसुम खिमहुन चांगलांग जिले के चांगलांग दक्षिण के विधायक थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

फोसुम खिमहून पहली बार साल 2004 में चांगलांग दक्षिण सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीता था।

2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता

खिमहून अरुणाचल प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते थे। उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव जीता। वहीं, 2019 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक बनकर अरुणाचल विधानसभा में कदम रखा।

— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (Modi Ka Parivar) (@PemaKhanduBJP) March 9, 2024

पेमा खांडू ने खिमहून की मौत पर दुख जताया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विधायक फोसुम खिमहून की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं चांगलांग दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से माननीय भाजपा विधायक फोसुम खिमहून के निधन से स्तब्ध हूं। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

खिमहुन अरुणाचल के विकास के लिए समर्पित थे- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिमहुन अपने लोगों की सेवा, क्षेत्र के विकास और अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए समर्पित थे। उन्होंने कहा, "राज्य की समावेशी प्रगति के लिए फोसुम खिमहून के सौहार्द, प्रतिबद्धता और चिंता की कमी हमेशा खलेगी। भगवान बुद्ध दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके प्रियजनों को इस दुखद क्षण से निपटने की शक्ति दें।"

ये भी पढ़ें: कौन थे लचित बोरफुकन, जिनकी 125 फुट मूर्ति का PM मोदी ने किया अनावरण, कम उम्र में ही कर गए बड़े काम