Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जल्द निपटा लिए जाएंगे मेघालय-असम सीमा विवाद', सरमा और संगमा ने विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा

असम और मेघालय के बीच जल्द ही सीमा विवाद सुलझा लिए जाएंगे। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने आपस में बैठक की। इस बैठक में छह क्षेत्रों में वास्तविक सीमा रेखाओं को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बैठक को काफी सौहार्दपूर्ण बताया।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sun, 01 Oct 2023 06:14 AM (IST)
Hero Image
सीएम-स्तरीय बैठक के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, गुवाहाटी। असम और मेघालय के बीच जल्द ही सीमा विवाद सुलझा लिए जाएंगे। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने आपस में बैठक की।

दोनों नेताओं की आपस में बैठक

इस बैठक में छह क्षेत्रों में वास्तविक सीमा रेखाओं को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बैठक को काफी सौहार्दपूर्ण बताया। बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः Himachal News: असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, CM सुक्खू ने जताया आभार

बैठक के बाद क्या बोले संगमा?

मेघालय के सीएम संगमा ने कहा कि हमें असम और मेघालय- दोनों राज्यों के लोगों के लोगों को बताते हुए खुशी हो रही है कि काफी लंबी प्रक्रिया के बाद हम वास्तविक स्तंभों और वास्तविक सीमा रेखाओं को अंतिम रूप देने के कगार पर हैं।

सरमा ने बैठक को बताया सार्थक

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि आज हमने दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए आपस में मुलाकात की। हम दोनों की बातचीत काफी सार्थक रहीं और हमने आज महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

काफी पुराना है असम-मेघालय सीमा विवाद

बता दें कि असम और मेघालय के बीच काफी समय से सीमा को लेकर विवाद जारी है। दोनों राज्यों आपस में 885 किमी की सीमा शेयर करती हैं, इसमें 12 सेक्टरों में से छह में आंशिक रूप से विवाद को सुलझा लिया गया है। इसके बावजूद सीमा पर अशांति का खतरा बना रहता है।

हाल ही में दोनों राज्यों की सीमा पर रहने वाले दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें दोनों एक दूसरे पर तीर-धनुष से हमला कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः Assam: असम में नाबालिग की हत्या कर शव के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, मास्टरमाइंड रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार