Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bengaluru Jam: जाम से बेहाल बेंगलुरु, घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे; बीच रास्ते पिज्जा ऑर्डर कर मिटानी पड़ी भूख

Bengaluru Traffic Jam बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर लगे जाम से लोग इतने परेशान हुए कि वो सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने लगे। स्कूल से छुट्टी के बाद कई घंटों तक बच्चे भी जाम में फंसे रहे और वो रात में घर लौट सके। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आज भी आईटी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की है।

By Mahen KhannaEdited By: Mahen KhannaUpdated: Thu, 28 Sep 2023 12:17 PM (IST)
Hero Image
Bengaluru Traffic Jam बेगलुरु में जाम से लोग हुए परेशान।

बेंगलुरु, एजेंसी। Bengaluru Traffic Jam देश की आईटी राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर में भयंकर जाम की तस्वीरों से हर कोई हैरान है। बीते दिन जाम से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि वो कर्नाटक की राजधानी बदलने तक की बात कहने लगे। लोगों को एक किमी का रास्ता तय करने में दो घंटों तक का समय लगा।

लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया

बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर लगे इस जाम (Bengaluru Jam) से लोग इतने परेशान हुए कि वो सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने लगे। स्कूल से छुट्टी के बाद कई घंटों तक बच्चे भी जाम में फंसे रहे और वो रात में घर लौट सके। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आज भी आईटी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की है। 

किसानों के बंद से परेशान लोग 

दरअसल, बेंगलुरु में इस जाम का कारण किसानों और कन्नड़ संगठनों द्वारा बुलाए गया बेंगलुरु बंद था। ये बंद तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में बुलाया गया था। 

एक्स पर जाम की वीडियो और फोटो की बाढ़

जाम में फंसकर लोग इतने परेशान हो गए कि वो बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फोटो और वीडियो डालने लगे। एक शख्स ने तो अपनी पोस्ट में कहा कि मैं इसी जाम के चलते कर्नाटक की राजधानी बदलने की बात से सहमत हूं। वहीं कई लोगों ने आउटर रिंग रोड पर लगे कई किमी जाम की फोटो साझा की।

बीच रास्ते मंगाना पड़ा पिज्जा

एक वीडियो में एक शख्स ने बताया कि वो जाम में इतनी देर से फंसा था कि उसे पिज्जा ऑर्डर करना पड़ा। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स को डिलीवरी ब्वाय जाम में पिज्जा दे रहा है।