Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों की एंट्री, विवादों में घिरे Elvish Yadav को कितना जानते हैं आप

एल्विश यादव ने Elvish Yadav Vlogs नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। एल्विश यादव ने अपना देसी स्टाइल और हरियाणवी स्वैग से लाखों लोगों का दिल जीता है। कॉमेडियन और कॉन्टेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ एल्विश यादव एक रोस्टर भी है। इन्होंने सलमान खान और कई बड़ी सेलिब्रिटी को भी रोस्ट किया है। फैन्स इनके रोस्टिंग के भी दीवाने हैं।

By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariUpdated: Fri, 03 Nov 2023 02:27 PM (IST)
Hero Image
विवादों में बुरे फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, इस बार वो अपनी उपलब्धियों की वजह से नहीं बल्कि, इस बार वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी रेव पार्टी में उन्होंने सांप के जहर का इस्तेमाल किया है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में छापेमारी की थी, जिस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों के पास से पांच कोबरा समेत कुल 9 सांप बरामद किए हैं। इन्हीं आरोपियों ने एल्विश यादव का नाम लिया है।

हालांकि, नोएडा पुलिस एल्विश यादव को गिरफ्तार करने के लिए तलाश में जुटी हुई है। वहीं, एल्विश ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें  झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

आइए इस खबर में हम आपको एल्विश यादव के निजी जीवन के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया किंग एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपना देसी स्टाइल और हरियाणवी स्वैग से लाखों लोगों का दिल जीता है। 27 साल के एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इस पर वह हमेशा देसी स्वैग और हरियाणवी स्टाइल में वीडियो अपलोड करते थे, जो हर किसी को काफी पसंद आता था। धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और आज वो सोशल मीडिया किंग बन गए हैं।

कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ एल्विश यादव एक रोस्टर भी है। इन्होंने सलमान खान और कई बड़ी सेलिब्रिटी को भी रोस्ट किया है। फैंस इनके रोस्टिंग के भी दीवाने हैं।

यूट्यूब से बिग बॉस विनर बनने तक का सफर

एल्विश यादव ने 'Elvish Yadav Vlogs' नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। यहां पर शुरुआती दिनों में वह रोजाना की वीडियो अपलोड करते थे, इसके बाद उन्होंने शॉर्ट वीडियो और गाने भी अपलोड करने शुरू कर दिए। हालांकि, उनकी सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनके रोस्टिंग वीडियो के जरिए बढ़ी थी। वह बॉलीवुड स्टार्स से लेकर जाने-माने इंफ्लूएंसर तक को रोस्ट कर देते थे।

यह भी पढ़ें: बढ़ सकती हैं एल्विश यादव की मुश्किलें, मेनका गांधी की संस्था ने दर्ज कराया केस; पढ़ें क्या है पूरा मामला

करोड़ों के मालिक हैं एल्विश यादव

यूट्यूब स्टार अब करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और फ्लैट हैं। इनकी कमाई इनके सोशल मीडिया वीडियो में भी नजर आ जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब से उनको 10-15 लाख रुपये की कमाई होती है। इसके साथ ही, वह कई बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांडिंग भी करते हैं, जिसके लिए वह लाखों रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वह कई गानों में कास्ट किए गए हैं।

एल्विश गाड़ियों के शौकीन हैं, उनके पास पोर्शे 718 बॉक्सटर भी है, जिसकी कीमत 1.70 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही, उनके पास Sedan, Hyundai Verna और Toyota Fortuner SUV जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। एल्विश का गुरुग्राम वाला मकान तकरीबन 12 से 15 करोड़ का है।  एल्विश यादव में दुबई में भी एक बंगला खरीदा है, जिसका जिक्र उन्होंने एक ब्लॉग में किया था और उसमें फैंस को होम टूर भी कराया था।

लाखों में हैं फॉलोअर्स

एल्विश यादव के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। अगर बात की जाए, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की, तो @elvish_yadav इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 15.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके यूट्यूब चैनल 'Elvish Yadav Vlogs' पर उनके 7.51 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, उनके फेसबुक और एक्स पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं।

एल्विश यादव की शिक्षा और परिवार

एल्विश यादव अपने शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में भी काफी तेज थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम से पूरी की और इसके बाद आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में चले गए जहां से उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की। एल्विश ने गुरुग्राम के द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री हासिल की है।

एल्विश यादव के परिवार में उनकी मां सुषमा यादव और पिता राम अवतार यादव है। उनकी वीडियो में उनका परिवार नजर आता है, जिसमें कई बार वो अपनी बहन कोमल के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। एल्विश यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी अधिक पसंद है। बिग बॉस में एंट्री के दौरान वह अक्सर किसी की जिक्र करते नजर आते थे, जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड कीर्ति काफी चर्चा में आ गई थीं।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने नशीले पदार्थ संग पकड़े जाने के आरोप को बताया 'बेबुनियाद', बोले- 'अगर मेरी भागीदारी मिली तो...'

हालांकि, दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी काफी चली थी, इसलिए इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि अब वो दोनों साथ हैं या अलग हो चुके हैं।

कई बार विवादों में घिरे एल्विश यादव

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि एल्विश यादव किसी विवाद में घिरे हैं। इसके पहले भी कई बार हुआ है जब एल्विश यादव विवादों में घिरते नजर आए हैं। हाल ही में उनका विवाद एक दूसरे यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ हुआ था, इसमें वह दोनों वीडियो के जरिए एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे थे। ऐसे ही थारा भाई जोगिंदर से भी उनका विवाद रह चुका हैं। फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, उन्होंने आरोप लगाया कि एल्विश ने उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर आपत्तिजनक हैशटैग वायरल कराए थे।

हालांकि, इस वर्तमान मामले में एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यह मुकदमा बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्‍ता ने कराया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउस में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। साथ ही, उनकी रेव पार्टी में सांप के जहर का भी इस्तेमाल होता है।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। बता दें कि यह मामला एक गैर-जमानती मामले है, अगर इसमें एल्विश यादव के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल जाते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी पक्की हो जाएगी।