Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bird Flu Virus News Update: देश के 10 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग ने साझा की जानकारी

Bird Flu Virus News Update देश में अब तक 10 राज्‍यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इन राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। नए राज्‍य जहां बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं वे राज्‍य यूपी और उत्‍तराखंड है।

By Arun kumar SinghEdited By: Updated: Mon, 11 Jan 2021 05:20 PM (IST)
Hero Image
नए राज्‍य जहां बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं, वे राज्‍य यूपी और उत्‍तराखंड है।

नई दिल्‍ली, एजेंसी। देश में अब तक 10 राज्‍यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इन राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। नए राज्‍य जहां बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं, वे राज्‍य यूपी और उत्‍तराखंड है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के कानपुर के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटव आने से हड़कंप मच हुआ है। वहीं उत्तराखंड के कोटद्वार और देहरादून जिलों में कौओं की मौत की पुष्टि हुई है।

— ANI (@ANI) January 11, 2021

दिल्ली में कौवे और बतख संजय झील क्षेत्र में मृत पाए गए थे। आइसीएआर निआइएसएसएडी ने राजस्थान के टोंक, करौली, भीलवाड़ा जिलों में कौवे और प्रवासी/जंगली पक्षियों की मृत्यु की पुष्टि की है। वहीं गुजरात के वलसाड, वडोदरा और सूरत जिले में भी 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। एवियन इन्फ्लुएंजा का प्रकोप महाराष्ट्र के परभणी जिले में मुर्गियों के बीच पाया गया है। जबकि बर्ड फ्लू की पुष्टि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली के कौवे में हुई है। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराने विधानसभा भवन परिसर में सोमवार को दो कौवे मरे हुए पाए गए।