Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा ने चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को महाराष्ट्र और हरियाणा समेत चार राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पास महाराष्ट्र और धर्मेंद्र प्रधान के पास हरियाणा की जिम्मेदारी होगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 17 Jun 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी साल के आखिरी में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें: फिर भी कर्नाटक में सस्ता है पेट्रोल-डीजल, दाम बढ़ाने के सवाल पर ऐसा क्यों बोले CM सिद्धरमैया?

धर्मेंद प्रधान बने हरियाणा के प्रभारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कंधों पर होगी। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया गया है। हिमंत बिस्वा सरमा सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'भाजपाई चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले, रच रहे तमाम साजिशें'; AAP नेता संजय सिंह का आरोप

— BJP (@BJP4India) June 17, 2024