Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अदाणी मुद्दे से ध्यान भटका रही बीजेपी, बार-बार ओबीसी पर सवाल को लेकर भड़के राहुल गांधी

ओबीसी का अपमान करने के भाजपा के आरोपों पर दो पत्रकारों ने अलग-अलग सवाल पूछा लिया था। राहुल गांधी ने दोनों सवालों का जवाब देते हुए सरकार-भाजपा पर अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का जवाबी आरोप लगाकर इसे खारिज कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraUpdated: Sat, 25 Mar 2023 08:51 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी ने दोनों सवालों का जवाब देते हुए सरकार-भाजपा पर अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का जवाबी आरोप लगाया।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मानहानि मामले में लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद भाजपा के ओबीसी के अपमान की सियासी आरोपों की बौछारों का सामना कर रहे राहुल गांधी का सब्र इस सवाल को बार-बार दुहराए जाने के बाद टूट गया और यह सवाल पूछने वाले एक पत्रकार को उन्होंने सीने पर भाजपा का बिल्ला लगाकर आने की खरी-खोटी सुना दी।

अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया

कांग्रेस मुख्यालय में उनकी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मानहानि के मामले को उनके द्वारा ओबीसी का अपमान करने के भाजपा के आरोपों पर दो पत्रकारों ने अलग-अलग सवाल पूछा लिया था। राहुल गांधी ने दोनों सवालों का जवाब देते हुए सरकार-भाजपा पर अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का जवाबी आरोप लगाकर इसे खारिज कर दिया।

भाजपा के आरोपों की नैरेटिव को मीडिया में दी जा रही प्रमुखता को भांप रहे राहुल से एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने जब तीसरी बार यही सवाल पूछा तब राहुल ने इस पत्रकार को खरी-खरी सुना डाली। उन्होंने कहा 'देखिए आप का पहला अटेंप्ट इधर से आया, दूसरा इधर से और तीसरा प्रयास यहां से आया।

भाजपा का बिल्ला अपने सीने पर लगा लीजिए: राहुल गांधी

आप इतनी डायरेक्टली बीजेपी के लिए काम क्यों कर रहे हो? थोड़ा गुपचुप तरीके से करो यार। थोड़ा घूम-घूमा फिरा कर पूछो। देखो मुस्कुरा रहे हैं। प्लीज अगर आप भाजपा के लिए काम करना चाहते हैं तो भाजपा का बिल्ला अपने सीने पर लगा लीजिए। तब में जिस तरह से जवाब देता हूं उसी तरीके से जवाब दूंगा। फिर आप पत्रकार होने का दिखावा मत करिए।