Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मदुरै में भाजपा नेता की हत्या, टोल गेट के पास मिला कटा हुआ शरीर; जांच में जुटी पुलिस

भाजपा ओबीसी मदुरै जिला सचिव की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या के बाद मदुरै के थेवर कुरिंजी नगर में पुलिस की जांच जारी है। भाजपा पदाधिकारी वंडियूर टोल गेट के पास कटे घावों के साथ मृत पाए गए। इस घटना में अबतक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई है। पुलिस इस घटना को लेकर पूरे इलाके में छानबीन कर रही है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 15 Feb 2024 12:46 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस कर रही जांच (फोटो-ANI)

एएनआई, मदुरै (तमिलनाडु)। भाजपा ओबीसी मदुरै जिला सचिव की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या के बाद, मदुरै के थेवर कुरिंजी नगर में पुलिस की जांच जारी है। भाजपा पदाधिकारी वंडियूर टोल गेट के पास कटे घावों के साथ मृत पाए गए। इस घटना में अबतक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई है। पुलिस इस घटना को लेकर पूरे इलाके में छानबीन कर रही है। 

The BJP functionary was found dead near Vandiyur toll gate with cut injuries. https://t.co/9AngeLe5Zn pic.twitter.com/qc44feavUD— ANI (@ANI) February 15, 2024

मृतक मदुरै भाजपा के ओबीसी मोर्चा के थे सचिव

पुलिस ने अपने जानकारी में बताया कि तमिलनाडु के मदुरै जिले में वंडियूर टोल गेट के पास अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के एक ओबीसी नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार को मदुरै में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मदुरै के थेवर कुरिंजी नगर निवासी शक्तिवेल (35) के रूप में हुई। वह मदुरै भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव थे।

मदुरै शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "भाजपा पदाधिकारी वंडियूर टोल गेट के पास कटे हुए घावों के साथ मृत पाए गए। पुलिस ने शुरू में आकस्मिक पहलू पर जांच शुरू की, लेकिन बाद में शरीर पर एक घाव पाया गया।"

नोट- अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।