Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: पेड़ काटने के मामले में बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई पर गिरी गाज, बेंगलुरु से हुए गिरफ्तार

Karnataka Tree felling case कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि विक्रम सिम्हा शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार विक्रम सिम्हा पर कर्नाटक के हसन जिले के एक वन क्षेत्र में पेड़ काटने का आरोप लगाया गया है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Sun, 31 Dec 2023 08:58 AM (IST)
Hero Image
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा हुए गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

एएनआई, बेंगलुरु (कर्नाटक)। कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि विक्रम सिम्हा शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, विक्रम सिम्हा पर कर्नाटक के हसन जिले के एक वन क्षेत्र में पेड़ काटने का आरोप लगाया गया है।

विक्रम सिम्हा कर्नाटक के मैसूर-कोडगु का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

बता दें कि सांसद प्रताप सिम्हा हाल ही में 13 दिसंबर को लोकसभा में गैस कनस्तरों से दहशत फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को संसद पास प्रदान करने के आरोपों को लेकर विपक्ष की आलोचना के घेरे में थे।

मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें- Assam: आज असम के दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल