Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी नेता ने 29 फरवरी को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 02 Mar 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, केरल से 20, राजस्थान से 15, गुजरात और छत्तीसगढ़ से 11, तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से दो, गोवा-त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार से एक उम्मीदवार का एलान किया।

कहां से कौन लड़ेगा चुनाव 

वाराणसी से पीएम मोदी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से आलोक शर्मा, खजुराहो से वीडी शर्मा, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, कोटा से ओम बिरला, अरुणाचल पश्चिम से किरन रिजिजू को मैदान में उतारा है।

हाई प्रोफाइल सीट

भाजपा उम्मीदवार सीट
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी (यूपी)
अमित शाह गांधीनगर (गुजरात)
स्मृति ईरानी अमेठी (यूपी)
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना (मध्य प्रदेश)
शिवराज सिंह चौहान विदिशा (मध्य प्रदेश)
बांसुरी स्वराज  नई दिल्ली (दिल्ली)
किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम (अरुणाचल प्रदेश)
डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)
पवन सिंह आसनसोल (पश्चिम बंगाल)
सर्बानंद सोनेवाल डिब्रूगढ़ (असम)
— BJP (@BJP4India) March 2, 2024

यह भी पढ़ें: दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार नए चेहरों को मिला टिकट

  • भाजपा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पोरबंदर से टिकट दिया।
  • चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट मिला।
  • भाजपा ने बेलूरघाट से सुकांता मजूमदार और मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चौधुरी को बनाया उम्मीदवार

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते 29 फरवरी को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 195 उम्मीदवारों में से 28 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने कहा, 

195 में से 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18, पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: विदिशा से शिवराज, तो गुना से सिंधिया लड़ेंगे चुनाव; BJP की पहली सूची में MP से 24 उम्मीदवार

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया था।